अयोध्या में भव्य मन्दिर हेतु कानून बनाए संसद : अशोक सिंहल
रामलीला मैदान से निकली रामनवमी की विशालशोभायात्रा
पाकिस्तानी हिन्दुओं सहित दिल्ली ने लिया राम मन्दिर निर्माण का संकल्प
नई दिल्ली। अप्रेल 19, 2013। इन्द्रपस्थ विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में हिन्दू पर्व समन्वय समिति, दिल्ली एवं दिल्ली की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर रामलीला मैदान से गंगेश्वर धाम, करोल बाग तक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 100 से अधिक विभिन्न स्वरूपों की झांकियां एवं भजन मण्डलियां सम्मिलित थीं। सर्वप्रथम हनुमान ध्वज के साथ खुली जीप में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व प्रमुख संत भगवा साफा बांधे चल रहे थे। यात्रा की अगवानी दुर्गा वाहिनी की घुड सवार बहिनें व मोटर साईकल पर चल रहे बजरंग दल के जत्थे कर रहे थे। तत्पश्चात, श्रीराम धुन बजाते अनेक बैण्डबाजों के बीच विविध रूपों की सुन्दर झाँकियां चल रही थीं। अयोध्या के प्रस्तावित भव्य मंदिर की झांकी विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र थी। उपस्थित राम भक्तों ने जन्म भूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण हेतु विजय महामंत्र “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप कर मन्दिर निर्माण का संकल्प लिया। अपने जीवन में पहली वार किसी राम नवमी शोभा यात्रा में सामिल होकर अपने आप को धन्य मानने वाले पाकिस्तान से आए पीडित हिन्दू भाव विभोर नजर आए।
शोभायात्रा का शुभारम्भ करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षक श्री अशोक सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम के जन्म स्थल के पूरे सत्तर एकड भू खण्ड पर एक भव्य मन्दिर निर्माण हेतु संसद अविलम्ब कानून बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि जन्म भूमि के आस-पास किसी भी प्रकार का इस्लामिक केन्द्र हिन्दू समाज को स्वीकार्य नहीं है। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा प्रवीण भाई तोगडिया ने पाक हिन्दुओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार अविलम्ब इन्हे नागरिक अधिकार दे। तथा पाकिस्तान सरकार के साथ कडाई से पेस आए।
Read more...न मानवाधिकार आयोग चेता, न सरकार क्योंकि वे हिन्दू हैं:विहिप
पाकिस्तान से आए हिन्दुओं की दुर्दशा, आज (8/4/13) समाप्त हो रहा है वीसा
नई दिल्ली। अप्रैल 7, 2013। छोटी-छोटी बातों पर संवैधानिक अधिकारों व मानवाधिकारों के उल्लंघन की दुहाई देने वाले राजनेता, मानवाधिकार वादी व समाज सेवी पता नहीं कहां चले जाते हैं जब हिन्दुओं के उत्पीडन व उनके मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन की घटनाएं होती है। पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। विहिप दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद गुप्ता ने आज कहा है कि पाकिस्तानी कट्टरपंथियों से अपना धर्म व जान बचाकर भारत में शरण लेने आए 480 हिन्दुओं की सहायता या नागरिक सुविधाओं की बात तो दूर केन्द्र या दिल्ली सरकार का कोई भी प्रतिनिधि आज तक जिहादी दरिंदों के सताए इन लोगों के हाल चाल तक पूछने नहीं पहुंचा है। शायद इसलिए कि वे हिन्दू हैं! और तो और, विश्व हिन्दू परिषद व दिल्ली की अन्य हिन्दू वादी संगठनों के अलावा, एक भी राजनेता, तथाकथित समाज सेवी या मानवाधिकार वादी संगठन उनके पास तक नहीं फटका है। वीसा की अवधि आज(8/4/13) को समाप्त होने जा रही है किन्तु कहीं से कोई राहत की खबर नहीं है।
विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि पाकिस्तान से आए 480 हिन्दुओं के एक माह के वीसा की अवधि आज समाप्त होने जा रही है किन्तु किसी भी सरकारी या गैर सरकारी विभाग से कोई राहत की खबर नहीं है। इस सम्बन्ध में पिछले माह (मार्च) में ही भारत के राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री, कानून मंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ सभी संबन्धित सरकारी विभागों सहित भारत व संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोगों को भी पत्र भेजा जा चुका है किन्तु आज तक किसी के पास न तो इन पाक पीडितों का दर्द सुनने की फ़ुर्सत है और न ही किसी ऐसी कार्यवाही की जो पाकिस्तानी दरिंदगी पर अंकुश लगा सके। इन 480 लोगों में से एक छ: माह की अबोध बालिका तो भारत आने के बाद गत तीन अप्रैल को इस दुनिया से विदा ले चुकी।
Read more...जिहादी कट्टरपथियों की शिकार हुई छ: माह की पाक हिन्दू बच्ची
दिल्ली में हुआ निधन, बिजबासन में किया अन्तिम संस्कार
नई दिल्ली। अप्रेल 3, 2013। पाकिस्तान में मुस्लिम कट्टर पंथियों द्वारा हिन्दुओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है इसकी ज्वलंत मिसाल आज दिल्ली के बिजवासन स्थित शमशान घाट पर देखने को मिली जब एक छ: माह की अबोध बच्ची का अन्तिम संस्कार उसकी चोदह वर्षीया मां के सामने किया गया। उपस्थित शोकाकुल परिजन व दिल्ली भर के हिन्दू समाज के प्रमुख लोग वह कहानी सुन कर सहम गए जो दर्दनाक कहानी पाकिस्तान से आए कट्टरवाद से पीडित हिन्दूओं ने वहां सुनाई। गत दस मार्च को 480 पाक हिन्दुओं का जो जत्था किसी तरह जान बचा कर दिल्ली पहुंचा था उसी जत्थे की सदस्या यह छ: माह की अबोध बच्ची थी जो बुरी तरह कुपोषण और आतंकवाद के दंश से पीडित थी और आज भगवान को प्यारी हो गई।
घटना की दुख:भरी कहानी सुनाते हुए विहिप दिल्ली के मीडिया प्रमुख श्री विनोद बंसल ने बताया कि आज पाकिस्तान से आए हिन्दुओं के जत्थे में से एक छ: माह की बच्ची की मृत्यु का समाचार सुनते ही दिल्ली में जो धर्म प्रेमी लोग व संस्थाए इन हिन्दू की सेवा सुश्रुसा में लगीं थी, को गहरा दु:ख तो हुआ ही, साथ ही उसकी मौत का कारण जानने की उत्सुकता भी थी कि कहीं हमारी सेवा में तो कोई त्रुटि नहीं रही। 16 अम्बेडकर कालोनी बिजवासन में धीरे धीरे लोगों का तांता लगना प्रारम्भ हो गया। देखते ही देखते विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू महा सभा, हिन्दू सेना, शिव सेना, आर्य समाज इत्यादि संगठनों के पदाधिकारी समाज सेवी श्री नाहर सिंह द्वारा बनाए गए पाक शरणार्थी शिविर में जमा होते गए। जब लोगों को यह पता चला कि बच्ची की मां तो अभी मात्र 14 वर्ष की है तो परिजनों से इतनी कम उम्र में शादी का कारण जानना चाहा। वहां आए पाक हिन्दू परिवारों ने बताया कि मृतका की मां की शादी तो दस वर्ष की उम्र में ही करनी पडी। क्योंकि यदि ऐसा नहीं करते तो वह मुस्लिम कट्टरपंथीयों द्वारा जबरन अपहरण, बलात्कार व धर्मांतरण की शिकार हो जाती। दूसरा कच्ची उम्र की मां के अलावा शुरू से ही कुपोषण की शिकार बच्ची को यहां पर भी मां से पूरा आहार नहीं मिल पा रहा था।
Read more...‘Hindu Ahead’ Movement Launched for Hindu Security & Prosperity
Inauguration at the Hands of Param Poojaneey RSS Sarsanghchalak
Shri Mohan ji Bhagwat
Karnavati (Ahmedabad), March 31, 2013
In a Grand Hindu Confluence a unique movement ‘Hindu Ahead’ was launched. ‘Hindu Ahead’ stands for Hindu Safety & Prosperity. The movement aims at reaching out to Hindus from Cities to Towns & from remote villages to Tribal areas. RSS Chief Ma. Sarsanghchalakji Shri Mohan ji Bhagwat unveiled a huge ‘Hindu Ahead’ logo & inaugurated ‘Hindu Ahead’ in a large gathering of Hindus in Karnavati’s (Ahmedabad) Kankaria Football Ground in Gujarat. While guiding the large gathering, Param Poojaneey Sarsanghchalak ji Ma. Shri Mohanji Bhagwat said, “We want to see ‘Hindu Ahead’ for Bharat. We want to build such a True, Strong & Good Hindu who is ‘Hindu’ in his behavior also. Hindu is Hindu in his thoughts but not so much in his behavior. Where there is Sattva, there is Strength & there only is Lakshmi! ‘Sattva’ means – Being Hindu in behavior. Your Adhikaaris will guide you in this Hindu Sangam; remember their guidance by heart. Do Ram Naam Jaap also.”
VHP Vishwa Hindu Parishad President Shri Raghav ji Reddy urged all Hindus to stand up for the Hindus all over Bharat. He said, “Bhagyanagar (Hyderabad, Assam, Kashmir, Kerala & almost in all states Hindus are facing attacks from the minority terrorists. Hindus from all walks of life now must stand up against this & Hindu Ahead movement will get all Hindus significant ways to do so. VHP is now surging ahead with a new vision with the traditional commitments like Bhagwan Shreeram Temple at Ayodhya. It now has a bigger role to play in Bharat. All VHPians should now gear up for Hindu Safety & Prosperity.”